नई दिल्ली, 25 दिसम्बर 2025, समय 1:04 PM IST – पीएम नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति स्थल ‘सदैव अटल’ पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अटल जी का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित था। मोदी ने कहा कि अटल जी सदैव देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया–
पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर आज दिल्ली में उनके स्मृति स्थल ‘सदैव अटल’ जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य मिला। जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित उनका जीवन देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। pic.twitter.com/ttQvNyrxGW
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2025
“पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर आज दिल्ली में उनके स्मृति स्थल ‘सदैव अटल’ जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य मिला। जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित उनका जीवन देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।”
25 दिसंबर को पूरे देश में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जाती है। सरकार ने इस दिन को “सुशासन दिवस” घोषित किया है। वाजपेयी देश के तीन बार प्रधानमंत्री बने। वाजपेयी जी को एक सफल नेता के साथ-साथ एक प्रखर वक्ता और कवि के रूप में भी याद किया जाता है।