नई दिल्ली, 25 दिसम्बर 2025, समय 2:25 PM IST –नाटो में अमेरिकी राजदूत मैथ्यू व्हिटेकर ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। व्हिटेकर का कहना है कि अगर शांति वार्ता सफल होती है तो रूस-यूक्रेन युद्ध 90 दिनों के भीतर खत्म हो सकता है।
मंगलवार को फॉक्स न्यूज़ से बात करते हुए, व्हिटेकर ने टिप्पणी की, “अगर यह होने वाला है, तो यह अगले 90 दिनों में हो जाएगा।”
व्हिटेकर की ये टिप्पणी मियामी में अमेरिकी प्रतिनिधियों तथा यूक्रेन और रूस के वार्ताकारों के बीच पर्दे के पीछे हुई राजनयिक मुलाकातों के तुरंत बाद आई है।
“If it’s gonna get done, it’s gonna get done in the next 90 days.” U.S. Ambassador @MattWhitaker46 weighs in on Ukraine peace deal. pic.twitter.com/j70kJBE0jA
— America Reports (@AmericaRpts) December 24, 2025
चर्चा के तहत अहम चार दस्तावेज
मैथ्यू व्हिटेकर ने खुलासा किया कि बातचीत का मौजूदा चरण चार प्रमुख दस्तावेजों पर केंद्रित है: बहुपक्षीय सुरक्षा गारंटी के साथ एक व्यापक 20-सूत्रीय शांति योजना, अमेरिका से अलग द्विपक्षीय सुरक्षा गारंटी, और युद्ध के बाद आर्थिक विकास और पुनर्निर्माण।
मौजूदा 20-सूत्रीय योजना पहले के 28-सूत्रीय प्रस्ताव में संशोधन करके बनाई गई है। व्हिटेकर के कहा कि वाशिंगटन को यूक्रेन की शर्तों के बारे में “काफी अच्छी समझ” है, लेकिन प्रतिबद्धता के लिए रूस की इच्छा अनिश्चित बनी हुई है।
मियामी वार्ता और प्रगति
19-21 दिसंबर तक हुई मियामी वार्ता में अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की यूक्रेनी अधिकारियों के साथ बैठकें शामिल थीं। इन बैठकों में यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सचिव रुस्तम उमेरोव और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष के प्रमुख किरिल दिमित्रीव शामिल थे।
बातचीत के बाद, यूक्रेनी रक्षा मंत्री उमेरोव ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को बताया कि दीर्घकालिक सुरक्षा गारंटी, बहाली और युद्ध समाप्त करने के लिए एक ढांचे पर मसौदा दस्तावेज आगे की चर्चा के लिए तैयार किए गए हैं। रूस की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है।
दूसरी ओर मॉस्को में, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बुधवार को जवाब देते हुए कहा कि रूस की मुख्य मांगें अपरिवर्तित हैं और शीर्ष नेतृत्व संशोधित प्रस्ताव पर औपचारिक जवाब देने से पहले बैठक करेगा। पेसकोव ने पत्रकारों से कहा, “हमारी स्थिति के मुख्य तत्व हमारे अमेरिकी समकक्षों को अच्छी तरह से पता हैं।”
यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने 24 दिसंबर को 20-सूत्रीय अपडेटेड प्लान का विवरण जारी किया, जिसमें कहा गया कि कीव संवेदनशील क्षेत्रीय मुद्दों से निपटने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ उच्च-स्तरीय चर्चा के लिए तैयार है। यह योजना मजबूत अमेरिकी और यूरोपीय सुरक्षा गारंटी के साथ 800,000 कर्मियों की शांति काल की यूक्रेनी सेना बनाए रखने का भी प्रस्ताव करती है।
Read Also- अटल जी की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने “सदैव अटल” पर श्रद्धांजलि दी