नई दिल्ली, 23 दिसंबर 2025, समय 12:46 AM IST – फिल्म धुरंधर जहां एक ओर दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं वहीं YouTuber ध्रुव राठी ने फिल्म को ‘झूठा प्रोपेगेंडा’ करार दिया है। ध्रुव राठी ने आरोप लगाया कि फिल्म खास राजनीतिक मकसद से बनाई गई है। ध्रुव राठी ने फिल्म की आलोचना का YouTube पर वीडियो अपलोड किया है जिसके बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है।
ध्रुव राठी ने मेकर्स पर फिल्म की आड़ में राजनीतिक मकसद से कहानी गढ़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर पर आरोप लगाया है कि फिल्म धुरंधर में जानबूझकर असली घटनाओं को काल्पनिक कहानी के साथ जोड़कर एक खास विचारधारा के हिसाब से पेश किया गया है। राठी ने तर्क दिया कि फिल्म आसानी से कभी काल्पनिक होने का दावा करती है तो कभी असली घटनाओं से बहुत ज़्यादा प्रेरणा लेती है, जिससे फिल्म को देख रहे दर्शक गुमराह होते हैं।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है किसी फिल्म पर किसी खास विचारधारा से प्रेरित होने या उसे फायदा पहुंचाने के आरोप न लगे हों। ध्रुव राठी की इस आलोचना पर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और कुछ समर्थन।
इन सब विवादों से बेपरवाह फिल्म धुरंधर दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और धुआंधार चल रही है। 16 दिन पहली रिलीज हुई ये फिल्म दुनियाभर में लगभग 800 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी इस फिल्म में हैं जिनकी भी सराहना हो रही है।