नई दिल्ली। 23 दिसम्बर 2025, समय 10:39 PM IST- कम्युनिकेशन सैटेलाइट BlueBird Block-2 के लॉन्च की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इसरो इस सैटेलाइट को बुधवार सुबह लॉन्च करेगा। इसे लॉन्च करने के लिए इसरो अपने बाहुबली एलवीएम-एम-6 रॉकेट का प्रयोग करेगा।
ब्लू बर्ड-2 सैटेलाइट (BlueBird Block-2) की लॉन्चिंग सफलतापूर्वक संपन्न हो इससे लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चीफ वी. नारायणन ने तिरुमला मंदिर जाकर विशेष पूजा की।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चीफ ने बताया कि अमेरिका के इस नई पीढ़ी के संचार उपग्रह ब्लूबर्ड-2 (BlueBird Block-2) को ले जाने वाले एलवीएम-एम-6 रॉकेट के प्रक्षेपण के लिए 24 घंटे की उल्टी गिनती मंगलवार को यहां शुरू हो चुकी है।
⏳ 24 hours to go! #LVM3M6 is set to launch the BlueBird Block-2 spacecraft tomorrow from SDSC SHAR.
— ISRO (@isro) December 23, 2025
Final countdown begins. Stay tuned for live updates.
Launch on 24 Dec 2025 at 08:54 IST.
Youtube Livestreaming link:https://t.co/FMYCs31L3j
🗓️ 24 Dec 2025 | 🕗 08:24 IST… pic.twitter.com/tKoVu8rDUq
इसरो चीफ वी. नारायणन ने कहा कि 24 दिसंबर की सुबह, हम अपने बाहुबली रॉकेट LVM-3 रॉकेट का इस्तेमाल करके BlueBird Block-2 को लॉन्च करने का टारगेट बना रहे हैं। LVM-3 M6 रॉकेट इस सैटेलाइट को लॉन्च करेगा। नारायणन ने कहा कि ये भारत से लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट होगा। इसरो चीफ ने कहा कि ये एक कम्युनिकेशन सैटेलाइट है जो 4G और 5G कम्युनिकेशन सिस्टम को सपोर्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इसरो बुधवार को सुबह 8.54 बजे LVM-3 M6 रॉकेट के जरिए ब्लू बर्ड-2 (BlueBird Block-2 spacecraft) को लॉन्च करेगा। इसका वजन करीब 6,100 किलोग्राम है। ये सैटेलाइट दुनिया में हर जगह, हर समय सभी को 4जी, 5जी वॉयस कॉल, वीडियो कॉल, मेसेजिंग, स्ट्रीमिंग और डेटा सेवाएं मुहैया कराएगा।
Youtube Livestreaming link:https://youtube.com/live/tNpY3wLE3nE
24 Dec 2025 | 08:24 IST onwards For More information Visit: https://isro.gov.in/LVM3_M6_BlueBird_Block2_Mission.html