अयोध्या की राजकुमारी सुरिरत्ना कैसे बनीं कोरिया की रानी ह्यो ह्वांग-ओक, जानिए पूरी कहानी

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर 2025, समय: 11:15 AM IST- हाल ही में अयोध्या का राजकुमारी सुरिरत्ना (Suriratna) तब एकाएक चर्चा में आ गईं जब 24 दिसंबर 2025 में अयोध्या में Queen Heo Hwang-ok की Bronze Statue स्थापित की गई। ये मूर्ति भारत और कोरिया की मित्रता और Shared Heritage का प्रतीक है। 2019 में भारत सरकार ने उनके नाम पर एक Commemorative Postage Stamp भी जारी किया।

अयोध्या की राजकुमारी सुरिरत्ना (Suriratna) जो कि कोरिया की रानी Heo Hwang-ok  हैं। 2500 साल पहले अयोध्या से कोरिया गई थीं। ऐतिहासिक दस्तावेजों में जो दर्ज है उसके मुताबिक सुरिरत्ना की अयोध्या से कोरिया यात्रा 48 AD में हुई। कोरियाई परंपरा के अनुसार, 48 AD में अयोध्या की राजकुमारी सुरिरत्ना समुद्र मार्ग से कोरिया पहुंचीं। वहां उन्होंने गाया (Gaya) राज्य के संस्थापक राजा  Kim Suro से विवाह किया। इस विवाह ने कोरिया और भारत के बीच सांस्कृतिक आदान‑प्रदान की नींव रखी।

पहली शताब्दी में अयोध्या का धार्मिक वातावरण

प्राचीन दस्तावेजों से जो जानकारी मिलती है उसके मुताबिक पहली शताब्दी ईस्वी में अयोध्या केवल हिंदू धर्म का केंद्र नहीं थी। बल्कि अयोध्या में  बौद्ध और जैन धर्म का भी गहरा प्रभाव था। बौद्ध ग्रंथों में अयोध्या को साकेत कहा गया है। पुरातात्त्विक प्रमाण बताते हैं कि यहां कई बौद्ध स्तूप और विहार बने थे। यही कारण है कि सुरिरत्ना कोरिया में बौद्ध धर्म के मूल्य और संस्कृति लेकर गईं।

चीनी यात्रियों का अयोध्या के बारे में विवरण

मशहूर चीनी यात्री फाहियान (Faxian, 399–414 AD) ने लिखा कि साकेत में अनेक बौद्ध विहार और स्तूप हैं, जहाँ भिक्षु धर्म का अध्ययन और साधना करते हैं।

एक और मशहूर चीनी यात्री ह्वेनसांग (Xuanzang, 629–645 AD) ने अपने दस्तावेजों में दर्ज किया कि साकेत नगरी में लगभग 100 बौद्ध मठ हैं, जिनमें 3,000 से अधिक भिक्षु रहते हैं। यहां अनेक स्तूप हैं, जिनमें से कुछ बुद्ध के समय से जुड़े हैं।

इन ऐतिहासिक विवरणों से एक बात तो स्पष्ट हो जाती है कि अयोध्या लंबे समय तक बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र रही। आज भी कोरिया के Gimhae Kim गोत्र के लोग खुद को सुरिरत्ना की संतान मानते हैं।

जाहिर है राजकुमारी सुरिरत्ना की कथा केवल एक ऐतिहासिक या पौराणिक प्रसंग नहीं है। बल्कि यह भारत और कोरिया के बीच गहरे और मधुर सांस्कृतिक संबंधों का प्रमाण है।

ये भी पढ़ें- यूक्रेन युद्ध 90 दिनों के भीतर खत्म हो सकता है- मैथ्यू व्हिटेकर

Leave a Comment