बांग्लादेश की सियासत में नई सनसनी जायमा, जिया परिवार की चौथी पीढ़ी की एंट्री

नई दिल्ली, 27 दिसंबर 2025, 4:32 PM IST – बांग्लादेश की सियासत तेजी से बदल रही है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिया जिया के बेटे तारिक रहमान पूरे परिवार के साथ बांग्लादेश लौट आए हैं। बांग्लादेश में रहमान की चर्चा तो है लेकिन एक जेन-ज़ी मोहतरमा की भी खूब चर्चा है। ये मोहतरमा हैं रहमान की बेटी और खालिदा जिया की पोती जायमा रहमान। पेशे से बैरिस्टर जायमा के अब राजनीति में कदम रखने के कयास लगाए जा रहे हैं।  

रहमान 17 साल से लंदन में निर्वासन की जिंदगी जी रहे थे। जायमा उनकी इकलौती बेटी हैं। जायमा रहमान का जन्म 1995 को हुआ था। 13 साल की उम्र में लंदन चली गईं थी। लंदन में ही पली-बढ़ी हैं।

जायमा के आने के बाद बांग्लादेश की राजनीति में जिया परिवार की चौथी पीढ़ी की एंट्री की चर्चा तेज हो गई है। जायमा ने खुद सोशल मीडिया और पार्टी की मीटिंगों में अपनी इच्छा जाहिर की है कि वो बांग्लादेश के पुनर्निर्माण में योगदान देना चाहती हैं और लोगों से सीधा जुड़कर अपने देश को अच्छी तरह से समझना चाहती हैं। फिलहाल उनके पिता तारिक रहमान बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं।

ये भी पढ़ें- जापान का रक्षा बजट 9 ट्रिलियन येन मंजूर, 9.4 फीसदी बढ़ा

बांग्लादेश में फरवरी 2026 में राष्ट्रीय चुनाव होने हैं। तारिक रहमान को अगला प्रधानमंत्री उम्मीदवार माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जेन-ज़ी को लुभाने में जायमा काफी मददगार साबित हो सकती हैं।

जायमा 2001 के आम चुनावों में पहली बार मीडिया की नजर में आई थीं। उस वक्त वो छह साल की थीं। जायमा अपनी दादी खालिदा जिया के साथ वोटिंग सेंटर गई थीं। 2001 के चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को भारी जीत मिली थी। खालिदा जिया प्रधानमंत्री बनी थीं।

Leave a Comment