पीएम मोदी से पत्नी संग मिले नीरज चोपड़ा, पीएम ने बताया क्या हुई बात

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर 2025, समय 9:05 PM IST –  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने आज सुबह मुलाकात की। नीरज चोपड़ा की प्रधानमंत्री से मुलाकात 7 लोक कल्याण मार्ग पर स्थिति प्रधानमंत्री आवास पर हुई। नीरज चोपड़ा के साथ उनकी पत्नी हिमानी भी मौजूद थीं।  

जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा ने दुनियाभर में देश का नाम रौशन किया है। नीरज ने देश के लिए 2020 ओलंपिक में गोल्ड जीता और 2024 ओलंपिक में वो सिल्वर मेडल देश के लिए लाए। हालांकि नीरज के लिए साल 2025 मिला-जुला नतीजों वाला रहा।

Neeraj Chopra and his wife, Himani Mor at 7, Lok Kalyan Marg
Neeraj Chopra and his wife, Himani Mor at 7, Lok Kalyan Marg

नीरज ने 16 जनवरी 2025 को हिमाचल प्रदेश में पूर्व टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से विवाह किया है।

नीरज चोपड़ा का जन्मदिन 24 दिसंबर को है। 28वें जन्मदिन से एक दिन पहले नीरज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जिसकी तस्वीरें खुद प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में बताया कि नीरज और और उनकी पत्नी हिमानी के साथ क्या बातचीत हुई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्‍स पोस्ट में लिखा:

“आज सुबह 7 लोक कल्याण मार्ग पर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी से मुलाकात हुई। हमने खेल समेत कई मुद्दों पर बहुत अच्छी बातचीत की!”

नीरज हरियाणा के रहने वाले हैं। उनका जन्म 24 दिसंबर, 1997 को हरियाणा के खांड्रा में हुआ था।

Leave a Comment